Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

डोईवाला में 456 नशीले कैप्सूलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हर्रावाला में पुलिस की कार्रवाई, कलियर से कैप्सूल खरीदकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचने की थी तैयारी
एक आरोपी पहले भी एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के मामलों में जा चुका है जेल
देहरादून। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स देवभूमि’ अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 456 प्रतिबंध्ति नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नशे की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को कोतवाली डोईवाला की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मण मंदिर रोड, हर्रावाला के पास कार्रवाई की। इस दौरान सोवित कम्बौज 30, निवासी कम्बौज मोहल्ला, बुल्लावाला, डोईवाला के कब्जे से 216 कैप्सूल बरामद किए गए। वहीं, पवन कुमार मिश्रा 40, निवासी घिस्सरपड़ी, डोईवाला के पास से 240 कैप्सूल मिले।
पुलिस के मुताबिक, सोवित के पास से डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन युक्त कैप्सूल बरामद हुए, जबकि पवन के कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन युक्त कैप्सूल मिले। कुल बरामदगी 456 कैप्सूल की है।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे कैप्सूल कलियर से खरीदकर लाए थे और उन्हें नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनापफा कमाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 311/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पवन कुमार मिश्रा के खिलाफ वर्ष 2016 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत और वर्ष 2024 में आबकारी अधिनियम की धरा 60 के तहत भी मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर, हर्रावाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक गैरोला, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, दिनेश रावत और जसपाल पंवार तथा कांस्टेबल सोविन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *