Breaking
Fri. Oct 16th, 2026

दून में सत्यापन अभियानः 900 से अधिक किरायेदारों की जांच, 66 भवन स्वामियों पर 6.60 लाख का जुर्माना

देहरादून। अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दून पुलिस ने गुरुवार को पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 900 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। वहीं, किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर 66 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इन पर कुल 6 लाऽ 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने पूर्व में आपराध्कि घटनाओं में सामने आए और जमानत पर चल रहे 23 आरोपियों का भी भौतिक सत्यापन किया। पुलिस ने इन आरोपियों को दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 30 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने उनसे आवश्यक पूछताछ करने के साथ ही उनकी पहचान और पृष्ठभूमि के सत्यापन की कार्रवाई की।
एसएसपी ने अधीनस्थ अध्किारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्धें का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *