Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

जल्दी पैसा कमाने के लालच में बनी नशा तस्कर, 1.020 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

देहरादून। राजधनी में नशे के अवैध् कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्रतार महिला पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुकी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटेलनगर कोतवाली पुलिस की टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध् परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान फूलवती पत्नी राजकुमार, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र 38 वर्ष के रूप में की है। बरामदगी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुई थी। पुलिस के अनुसार, वह गांजे को एक साथ बेचने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की पिफराक में थी। इसके जरिए वह मोटा मुनापफा कमाना चाहती थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि पफूलवती का नशे के अवैध् कारोबार से पुराना संबंध् है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और वह मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ 2022 से 2026 तक चार मुकदमे दर्ज हैं
लगातार मामलों में नाम सामने आने के बावजूद महिला के कथित रूप से नशे के कारोबार में सक्रिय रहने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा उसे कहां से मिला था और इस अवैध् नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला कथित तौर पर गांजे को छोटी मात्रा में बेचने की योजना बना रही थी। ऐसे मामलों में तस्कर सीध्े बड़े ऽरीदारों तक पहुंचने के बजाय स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को माल बेचते हैं। पुलिस अब महिला से पूछताछ के आधार पर उसके संपर्कों और गांजा सप्लाई करने वाले स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल चमन, कांस्टेबल हर्मेंद्र, कांस्टेबल नितिन सैनी और महिला कांस्टेबल संजू शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *