Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

डीएम दीक्षित के निर्देशन में नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा फुटपाथ सुव्यवस्थित अभियान चलाया गया

हरिद्वार; शहर में फुटपाथ को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिससे आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं को फुटपाथ पर चलने में कोई दिक्कत एवं परेशानी ना हो तथा जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा फुटपाथ को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शहर क्षेत्रांतर्गत नगर निगम, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा फुटपाथ को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिसके माध्यम से व्यापारियों से अपेक्षा की जा रही है कि उनके द्वारा अपने प्रतिष्ठानो के आगे पफुटपाथ पर रखे समान को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा पफुटपाथ एवं सड़क से हटाने के लिए कहा जा रहा है इसके अलावा जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा जा रहा है जिससे कि फुटपाथ खाली रहे और आम राहगीरों एवं वाहनों की आवाजाही में कोई रुकावट एवं दिक्कत ना होने पाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *