Breaking
Fri. Sep 4th, 2026

मंहगाई के खिलाफ उक्रांद महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विकासनगर। बढ़ती महंगाई के विरोध में उक्रांद महिला मोर्चा ने गुरुवार को तहसील चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मंहगाई पर काबू नहीं पाया जाता तो यूकेडी आंदोलन तेज करने के साथ ही जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला महामंत्राी मोहनी नौटियाल और राज्य आंदोलनकारी मंच की जिला अध्यक्ष सीमा कुकरेती ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष विनीता चौहान ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और विशेषकर महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दाल, तेल, चीनी व सब्जियों के बढ़ते दामों ने परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साध्ते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में आम आदमी महंगाई से परेशान है। महिला वक्ताओं ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर महंगे होने के कारण कई परिवारों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं दोबारा चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो रही हैं। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई पर अंकुश लगाकर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। पुतला दहन कार्यक्रम में रंजना बडोनी, राधा उनियाल, बिना उनियाल, रेखा थपलियाल, बिना पंवार, आशा पंवार, भक्ति मैठाणी, किरण पंवार, सुनीता रावत, सुशीला जुगूड़ी, चित्रा पैन्यूली, सुंदरे नेगी, कमला भट्ट, शोभा रावत, पूनम रावत, लीला नेगी, जय कृष्ण सेमवाल, अरविंद तोमर, सौरभ उनियाल, पूरण प्रसाद भट्टð, अनिल पंवार, भूपेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, देवी प्रसाद डंगवाल, दिनेश कोठरी, दरबान सिंह रावत, अजगर अली, महबूब, धनवीर सैनी, अमर कुमार, तुषार और अभिनव चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *