देहरादून। आईएचएम में त्रिशील 2026 का रविवार को समापन हुआ। देवभूमि विश्वविद्यालय के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। आईएचएम देहरादून के प्राचार्य डॉ शिव मोहन ने आतिथ्य शिक्षा व व्यवहार में समकालीन चुनोतियों के समाधान के लिए अकादमिक एवं उद्योग के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में देशभर से प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
