रेलवे स्टेशन के बाहर लगे खोखे हटाने के विरोध में पफूटा गुस्सा
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर लगे खोखों को हटाने के विरोध् में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिध्मिंडल के आ“वान पर मंगलवार को नगर के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने ध्रना-प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली और तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के माध्यम से मुख्यमंत्राी को ज्ञापन भेजकर छोटे व्यापारियों के विस्थापन की व्यवस्था किए बिना खोखे नहीं हटाने की मांग की।
पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह से ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर ध्रना स्थल पर एकत्र होने लगे। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। तहसील पहुंचने पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। व्यापारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से छोटे व्यापारी खोखे लगाकर कारोबार कर रहे हैं और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
लोनिवि की ओर स खोखे हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं, जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने कहा कि खोखे संचालक पिछले 72 वर्षों से नगर पालिका/नगर निगम को तहबाजारी शुल्क देते आ रहे हैं। इनमें अध्किांश परिवार विभाजन विभीषिका के दौरान यहां आए थे और लंबे समय से इसी कारोबार पर निर्भर हैं। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले छोटे व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
व्यापारियों के अनुसार इस संबंध् में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष द्धतु खंडूड़ी और मेयर शैलेंद्र रावत से भी वार्ता की जा चुकी है लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने स्थायी समाधान होने तक खोखे नहीं हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपत राय भाटिया, नगर महामंत्राी नवीन गोयल, राकेश अग्रवाल, विनय भाटिया, पंकज भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, अनिल भोला, विजय माहेश्वरी, सेवक राम मानूजा, हिमांशु भाटिया, रेशमा छावड़ा, प्रीति साहनी, रेनू, शैली, मेघा, सुषमा, मीरा, बेला, मधु, शशिबाला आदि शामिल रहे।
बाजार बंद का रहा व्यापक असर
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिध्मिंडल के मंगलवार को बाजार बंद के आ“वान का व्यापक असर दिऽने को मिला। बाजाद बंद रहने से खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बाहर से आए यात्रियों को चाय-नाश्ते तक के लिए परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि मेडिकल स्टोर खुले रहे। शाम को गोखले मार्ग समेत कई मोहल्लों में सब्जी की दुकानें खुलने से लोगों को राहत मिली।
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन
