Breaking
Sat. May 30th, 2026

कुंभ की तैयारी को लेकर विकास कार्यों का जायजा लिया

हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने अवस्थापना एवं निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। शुक्रवार को अपार मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और तकनीकी सेल के अधिकारियों के साथ भूपतवाला-सप्तसरोवर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। अपर मेलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रशासन इस क्षेत्र की सड़कों के सुधार को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। मेलाधिकारी द्वारा भी पूर्व में कई बार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का गहन अध्ययन किया गया तथा सड़कों के सुधर कार्यों को प्राथमिकता के आधर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अध्किारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इस सड़क का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण आवश्यक है।

अपर मेलाधिकारी ने कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा नालियों की नियमित एवं समुचित सपफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन दो लेन मोटर पुल के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।

इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई अनुभव नौटियाल, तकनीकी सेल के अभियंता श्री अतुल शांडिल्य सहित लोनिवि व नगर निगम के अध्किारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *