Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य हेल्थ वर्कर के पद बढ़ेंगे

देहरादून; प्रदेश के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए सरकार जरूरत के अनुसार अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टापफ बढ़ाएगी। इसके लिए आईपीएचएस मानकों के तहत विशेष परिस्थितियों में छूट दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, राज्य के कई क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी और जिला अस्पताल काफी दूर-दूर हैं। ऐसे में कई बार बड़ी आबादी को परेशानी होती है और लगातार नए-नए क्षेत्रों में अस्पताल व स्वास्थ्य सुविधओं की मांग उठ रही है। लेकिन आईपीएचएस मानकों के तहत स्वास्थ्य इकाइयों का पैमाना तय होने की वजह से नए केंद्र खोलने में दिक्कतें पेश आ रही है। इसे देखते हुए अब सरकार आम लोगों की जरूरतों का देखते हुए आईपीएचएस मानकों के दायरे में रहकर सुविधाओं को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अस्पतालों में जरूरत के अनुसार सभी सुविधाओं के विकास पर पफोकस किया जाना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *