Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर

हरिद्वार। शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर माता हासीदेवी की 200वीं जयंती वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने गृह मंत्राी को माता हासीदेवी की जयंती पर प्रकाशित विशेष पुस्तिका और स्मृति चिर्खिंभेंट कर सम्मानित किया। भेंटवार्ता के दौरान माता हासीदेवी जी के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानव सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने गृह मंत्री को बताया कि जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उनके विचारों और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महाराज ने बताया कि भारत सरकार माता हासीदेवी की 200वीं जन्म जयंती के सम्मान में 200 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी। उन्होंने कहा कि यह सिक्का उनके समाज सेवा, आध्यात्मिक चिंतन और मानव कल्याण के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का प्रतीक होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *