Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

पंचायत चुनाव में सरकार ने किया पुलिस-प्रशासन का दुरूपयोग डॉ. प्रतिमा

देहरादून; प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को पड़ी कडी फटकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में किस हद तक पुलिस प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग का दुरूपयोग किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही आशंका व्यक्त कर रही थी कि भाजपा पंचायतों में सत्ता के बल पर कब्जा करना चाहती है। जिला पंचायत चुनाव में जिस प्रकार नैनीताल में सदस्यों को खुलेआम अगवा किया गया और द्वाराहाट में बाहुबल का प्रयोग किया गया, उसे स्वस्थ लोकतंत्रा में कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ हुई अभद्रता के लिए सरकार को राज्य की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *