Breaking
Thu. Sep 24th, 2026

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा आंगन का मिलन कार्यक्रम

देहरादून;। प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन का मिलन कार्यक्रम मनाया जाएगा। अभियान के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित होने वाले फ्आंगन का मिलनय् कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिध्यिों के साथ समीक्षा बैठक की। विभागीय अध्किारियों ने अवगत कराया कि जनपद देहरादून में 1,907, जनपद हरिद्वार में 3,179 तथा जनपद बागेश्वर में 834 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सभी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को केवल एक कार्यक्रम न समझकर जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लिया जाए, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उपलब्ध् कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अभिभावकों, जनप्रतिनिध्यिों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध् कराई जाए। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला परियोजना अधिकारी मीना बिष्ट, महिला मोर्चा महामंत्री हिमानी वैष्णव, जिलाध्यक्ष मीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *