Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

शिक्षा में एआई के उपयोग पर पक्ष-विपक्ष में बोले छात्रा

देहरादून;  ऑल इंडिया इंटर-स्कूल डिबेट प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर का आयोजन सोमवार को राजा राम मोहन राय एकेडमी में किया गया। जिसमें छात्रों ने शिक्षा में एआई विशेषाध्किार प्राप्त और वंचित छात्रों के बीच की खाई को बढ़ाएगा विशष पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि सनराइज एकेडमी कि प्रबंध निदेशक पूजा पोखरियाल, मंथन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मार्टिन पॉसन और प्रिंसिपल भारती विश्नोई ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान गीतांजलि आर्य, स्वरलीन कौर और संदीप कुमार प्रतियोगिता के निर्णायक थे। इसमें सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी, विनबर्ग-एलेन स्कूल, मसूरी, सेंट जोसेपफ अकादमी, देहरादून, कॉन्वेंट ऑपफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल देहरादून, कैम्ब्रियन हॉल, देहरादून, मार्शल स्कूल, देहरादून, सेंट थॉमस कॉलेज, देहरादून, द हेरिटेज स्कूल, देहरादून, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, देहरादून, माउंट पफोर्ट अकादमी, देहरादून, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल, देहरादून और अगापे मिशन स्कूल, ऋषिकेश की टीमों ने भाग लिया। पूजा पोखरियाल ने प्रतिभागियों की वाक्पटुता की सराहना की और उन्हें इस तरह के विचारोत्तेजक मंचों में शामिल रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *