Breaking
Thu. May 7th, 2026

समाज कल्याण मंत्री ने दी विधानसभा क्षेत्र को 5.80 करोड़ की सौगात 

देहरादून। ग्रीष्मकालीन सीजन से पूर्व समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने अपने विधानसभा क्षेत्र करनपुर और डालनवाला के वार्डवासियों को 5.80 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया। बुधवार को उन्होंने विभिन्न पेयजल और सीवर लाइन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को राहत दी।

इन योजनाओं में सुभाष रोड सिद्धेश्वर मंदिर के समीप नलकूप निर्माण, मोहिनी रोड से इंदर रोड ऊधर्व जलाशय तक 710 मीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, वार्ड संख्या 13 से 16 तक 5010 मीटर एचडीपीई पाइपलाइन, बलवीर रोड पर 1050 मीटर पाइपलाइन और ईसी रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य शामिल है। इसके अलावा आराघर और बकरालवाला में भी सीवर लाइन निर्माण कार्य किए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से पेयजल और सीवर लाइनों के सुधारीकरण की मांग को देखते हुए मंत्री ने शासन से त्वरित स्वीकृति दिलाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे हों और गुणवत्ता में कोई कमी न रहे।

मंत्री खजानदास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी पारदर्शी और त्वरित कार्यशैली के कारण ही विकास कार्य समय पर पूरे हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री स्वयं योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखते हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को समय पर पूरा कर जनता को लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *