Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

सरकारी स्कूलों के लिए अंग्रेजी में भी छपकर आएगी विज्ञान की किताब

देहरादून; सरकारी और अशासकीय स्कूलों में विज्ञान विषय की किताब हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा सचिव की ओर से विद्यालयी शिक्षा निदेशक को जारी आदेश में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में किताबों का प्रकाशन कर उपलब्ध् कराने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड में विज्ञान विषय के छात्रों को हिंदी के साथ अंग्रेजी में किताबें दी जाती हैं। मौजूदा शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पांच महीने बाद कक्षा तीन से 12वीं तक के पढ़ रहे छात्रों के लिए दोनों भाषाओं में विज्ञान की किताबें छापकर उपलब्ध कराने के आदेश हुए हैं। मालूम हो कि इस बार अभी तक कई स्कूलों में कुछ विषयों की पाठ पुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं। कई स्थानों में संकुल केंद्रों पर अभी भी किताबें डंप पड़ी हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से विभाग अपनी ओर से यह पत्र दे दिया गया कि सभी छात्रों को किताबें उपलब्ध करा दी गई हैं। जबकि विज्ञान विषय की किताबों को अंग्रेजी में छापने के आदेश अब जाकर जारी हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *