Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

राजभवन में हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

 राज्यपाल एवं मुख्यमंत्राी ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन
देहरादून; स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि एवं मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्राी ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया।


उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्रा बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजनों की विविध गतिविधियों को दस्तावेजीकृत कर सुरक्षित रखने हेतु ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम – 2025’’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *