देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने फिल्म ‘पायर’ को प्रदेश के सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन और शो उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध् में उन्होंने शुक्रवार को सूचना महानिदेशक बंशीध्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि फिल्म उत्तराखंड में पलायन, खाली होते गांवों और बुजुर्गों के अकेलेपन की वास्तविकता को दर्शाती है। इसके बावजूद इसे पिथौरागढ़ और नैनीताल के सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। उन्होंने सरकार से पिफल्म के प्रचार-प्रसार और विशेष स्क्रीनिंग कराने की मांग की।
