Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से की मुलाकात, युवाओं के खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

देहरादून। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधंशु से ओलंपिक पदक विजेता विश्व विख्यात बाक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकाम ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कॉर्पाेरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।माननीय मुख्यमंत्राी जी के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाडियों को अवसर प्रदान करने हेतु संभावना पर विचार किया गया। इस मौके पर सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *