Breaking
Tue. May 5th, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़ी कैंट के ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल की मान्यता मिलने पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पतिभाग 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित हरबंश कपूर मेमोरियल हॉल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम ब्लूमिंग बड्स स्कूल, गढ़ी कैंट को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंध्न द्वारा आयोजित किया गया। अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के निरंतर प्रयास, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है और प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मान्यता से क्षेत्र के बच्चों को अब बेहतर शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंध्न से अपेक्षा जताई कि वे इस उपलब्धि का सदुपयोग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

विद्यालय के प्रधनाचार्य बंसत उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में मात्रा 4 बच्चों से शुरू हुआ यह विद्यालय आज 585 छात्र-छात्राओं तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जूनियर हाईस्कूल की मान्यता मिलने के बाद अब अप्रैल 2026 में हाईस्कूल स्तर की मान्यता प्राप्त होना विद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में विद्यालय का पहला हाईस्कूल बैच परीक्षा में शामिल होगा। इसके लिए प्रधनाचार्य और विद्यालय प्रबंधन ने काबीना मंत्री का आभार जताया।

कार्यक्रम को छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस थापा, मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने विद्यालय को हाईस्कूल स्तर की मान्यता के लिए काबीना मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस थापा, मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, राजेन्द्र कौर सौंधी, मण्डल महामंत्री मनोज क्षेत्री, अल्का कुल्हान, कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *