Breaking
Mon. May 4th, 2026

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करेंगे जनसम्पर्क, लोगों की सुनेंगे समस्याएं

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आगामी 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह नगर निगम श्रीनगर व खिर्सू विकासखण्ड में मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। डॉ0 रावत इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण पर रवाना होने से पहले बताया कि वह 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेंगे साथ ही जनसम्पर्क कर आम लोगों से भी मिलेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि सोमवार 4 मई को वह श्रीनगर में पुलिस विभाग के सभागार में नगर निगम श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें निगम क्षेत्र व आस-पास के इलाकों की पेयजल व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा और सीवर लाइन सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। डॉ0 रावत कोठगी में आयोजित पौराणिक ‘कठबद्दी मेले’ में शामिल होने के उपरांतखण्डखिल, चोपड़ा, छोया-बग्याली व चौंरीखाल-गोदा में जनसम्पर्क करेंगे और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद डॉ0 रावत बूंखाल-कालिंका मंदिर में दर्शन करेंगे साथ ही मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *