Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

एनसीसी कैडेट्स को आपदा से निपटने के बताए उपाय

रुड़की; 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की की ओर से फोनिक्स विश्वविद्यालय में आयोजित प्री थल सेना शिविर में रविवार को आगजनी की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। आग से खुद व दूसरों की जान कैसे बचाएं। साथ ही आग पर कैसे काबू पाया जाए। इसके बाद मॉकड्रिल कराकर यह प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में आए अग्निशमन विभाग के फायर सर्विस चालक मोहन नेगी, लीडिंग फायरमैन विपिन सैनी, पफायर मैन मदन सिंह चौहान ने आग लगने पर होने वाले उपायों के बारे में बताया। ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। कैंप कमांडेट लेफ्रिटनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने आपदा प्रबंधन के समय कैडेट्स द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *