Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

बाढ़ सुरक्षा और जल निकासी योजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण करे सिंचाई विभागः गणेश जोशी

देहरादून; बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधनसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित तथा चल रहे सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। काबीना मंत्री ने सालावाला के बृजलोक कालोनी में भूमिगत नाले के पुर्ननिर्माण सहित दून विहार एवं अन्य योजनाओं को अतिशीघ्र स्वीकृति के निर्देश दिये। इस बाबत उन्होंने दूरभाष पर सिंचाई सचिव से भी वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों कहा कि जो भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं, उनकी शीघ्र स्वीकृति के लिए लगातार फालोअप किया जाए। उन्होंने अध्किारियों को कहा कि जल निकासी, सुरक्षा दीवारों और आरसीसी पाइप सहित बाढ़ सुरक्षा से संबंधित निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में पार्षद भूपेन्द्र कठैत, सिंचाई विभाग के अध्शिासी अभियंता पुरुषोत्तम सिंह, अस्सिटेंट इंजीनियर अभिनाश भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *