Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी चरस को सहारनपुर के देवबंद से देहरादून लाकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की पिफराक में था।
पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्सी देवभूमि’ अभियान के तहत एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को नशे की तस्करी और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने 29 अगस्त की रात बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 511 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रिहान 30 पुत्र नजम आलम, निवासी पठानपुरा खंड-4, देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस देवबंद से लेकर आया था और इसे देहरादून में स्थानीय नशे के आदि लोगों को बेचने वाला था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 259/24, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राविन्द्र शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *