Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

आरकेडिया वार्ड में 1.13 करोड़ से बनेंगे आंतरिक मार्ग

देहरादून। आरकेडिया के गोरखपुर स्थित ओम विहार, बनियावाला के प्रगति विहार, पीताम्बरपुर और खेड़ा मंदिर में लंबे समय से खराब पड़े आंतरिक मार्गों की सूरत बदलेगी। इन मार्गों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण 1.13 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक सहदेव पुंडीर ने रविवार को विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कई आंतरिक मार्ग कच्चे और क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी का कारण बने हुए थे। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती थी। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत होती थी। मार्गों के निर्माण से इन क्षेत्रों में आवाजाही सुगम होने के साथ स्थानीय संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *