Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

आईजीएनएफए देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने निदेशक पद संभाला

 

देहरादून। भारतीय वन सेवा आईएफएस के आंध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी ;आईजीएनएफएद्ध, देहरादून के नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने श्रीमती भारती का स्थान लिया, जो 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुईं।

डॉ. खजूरिया इससे पहले आंध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 35 वर्षों से अध्कि के प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव वाले डॉ. खजूरिया देश के प्रतिष्ठित वन विशेषज्ञों और शिक्षाविदों में गिने जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर मूल के डॉ. खजूरिया ने कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नीति निर्माण के क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके अनेक शोध् पत्रा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. खजूरिया ने अकादमी के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा संस्थान में संचालित प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ‘अमृत काल’ की आवश्यकताओं के अनुरूप भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षण को और अध्कि आधुनिक, प्रभावी एवं भविष्य उन्मुख बनाया जाएगा।

डॉ. खजूरिया की नियुक्ति से आईजीएनएफए को अनुभवी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है, जिससे देश में वन प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण और वन अध्किारियों के प्रशिक्षण को नई दिशा मिल सकेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *