Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

तेज बारिश से दून बेहाल, सड़कों पर जलभराव से थमी रफ्तार

देहरादून। सोमवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश ने दून शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में चकराता रोड समेत शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई, वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश ने छात्रों और अभिभावकों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को सड़क किनारे जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बारिश शुरू होने से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी कुछ समय के लिए यातायात की रफ्रतार प्रभावित हुई। बारिश के बाद जलभराव की शिकायतें मिलने पर नगर निगम भी हरकत में आया। नगर आयुक्त ने आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव से संबंधित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित क्षेत्रों में टीम भेजकर समस्या का जल्द समाधन सुनिश्चित करने को कहा।मानसून के दौरान हर साल दून में जलभराव की समस्या सामने आती है। नालियों की सपफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों के बावजूद तेज बारिश होते ही कई सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ऐसे में सोमवार की बारिश ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *