Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

ब्लू माउंटेन्स अस्पताल का भव्य उद्घाटन, 200 बिस्तरों वाली मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधा

देहरादून; उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ते हुए ब्लू माउंटेन्स अस्पताल का रविवार, 28 सितम्बर 2025 को औपचारिक शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र भंवर, राज्य कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री और चकराता विधायक प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र भंवर ने कहा माउंटेन्स अस्पताल स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा योगदान देगा। हमारी ओर से अस्पताल को हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।’
अस्पताल के निदेशक विशाल डोभाल ने बताया कि यह 200 बिस्तरों वाला आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिसमें से 100 बिस्तर आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्गीय परिवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहाकृ उत्तराखंड के अधिकांश अस्पतालों में मरीजों से जरूरत से अधिक राशि ली जाती है, लेकिन ब्लू माउंटेन्स अस्पताल में न्यूनतम दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। हमारा उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर वर्ग तक पहुँचें।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भी निदेशक व उनकी टीम को शुभकामनाएँ दीं। गणेश जोशी ने कहा ’आज के महंगी चिकित्सा के दौर में ब्लू माउंटेन्स अस्पताल निर्धन और साधारण वर्ग के लिए सस्ती और भरोसेमंद स्वास्थ्य धरोहर साबित होगा।’ ब्लू माउंटेन्स अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और आधुनिक सुविधाएँ मौजूद हैं। अस्पताल का लक्ष्य है कि उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के नए मानक स्थापित किए जाएँ और समाज के कमजोर वर्गों को सस्ती व प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *