Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मलेन आयोजित

देहरादून। ‘खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठनश् के तत्वावधान में आज पीएम राजकीय इण्टर कॉलेज, क्वांसी के प्रांगण में संगठन का पहला भव्य सम्मेलन मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा के साथ जय महासू देवता के जयघोष के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में क्षेत्रा के प्रबुद्ध जनों, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं और सदस्यों द्वारा खत के सर्वांगीण विकास पर अत्यंत गहन और सार्थक चर्चा की गई। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मुख्य रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधर, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और पूर्ण नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समाज को नशे की कुरीतियों से बचाने और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा क्षेत्रा के होनहारों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक विशेष ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया। परिषदीय परीक्षा-2026 की बोर्ड परीक्षाओं में पीएम अन्तर कॉलेज क्वांसी में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले ऽत विशलाड़ क्षेत्रा के हाईस्कूल ;10वींद्ध और इंटरमीडिएट 12वीं के मेधवी छात्र-छात्राओं को मंच पर मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित मेधवी छात्र-छात्राओं में हाईस्कूल की छात्रा संध्या वर्मा, अभिराज वर्मा और अक्षय चौहान ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हे समिति ने सम्मेलन में सम्मानित किया। इंटरमीडिएट की छात्रा सोनिया , आँचल रावत और आरती रावत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हे समिति ने सम्मेलन में सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाध्किारियों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायक आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर नरेन्द्र सिंह चौहान, वीरेंद्र जोशी, अनिल दत्त शर्मा, केशव राम शर्मा, पुरण सिंह, वीरेंदर शर्मा, उज्जवल वर्मा, रोहित शर्मा , मोहित चौहान, ध्वजवीर चौहान, सदर सियाणा शूरवीर सिंह पंवार , अजब सिंह चौहान , श्रीचंद शर्मा , जयपाल सिंह चौहान , हुकम सिंह राणा , राजेन्द्र सिंह चौहान , रमेश नेगी आदि मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *