Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग;आरएनएसद्ध। देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केदारनाथ धम पहुंचीं जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सपरिवार मंदिर के गर्भ गृह में रुद्राभिषेक पूजा की और दो, प्रदेश एवं जन कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान धाम पहुंचने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने उनका स्वागत किया। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रातः 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं। जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और केदार सभा के पदाध्किारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। विधयक ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जबकि मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अध्किारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, र्ध्माध्किारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोध्र मैठाणी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, वरिष्ठ प्रशासनिक अध्किारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप र्ध्म्वाण सहित पुलिस, प्रशासन के अध्किारी मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *