Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

देहरादून बना बॉस्केटबॉल चौंपियन

हरिद्वार; देहरादून की बालक और बालिका टीम ने 23वां जूनियर अंडर-18 स्टेट बास्केटबॉल चौंपियनशिप अपने नाम कर ली है। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चौंपियनशिप के तत्वावधान में शिवडेल स्कूल में आयोजित चौंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच के बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 20 प्वाइंट और बालक वर्ग में देहरादून ने टिहरी को 16 प्वाइंट से हराया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खेल के मैदान में हिम्मत और अनुशासन से खेलोगे तो जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। कहा कि अनुशासन जीवन का मूलमंत्र है। एक सपफल खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन और लगन दोनों होना जरूरी है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, ललित नैयर, आलोक चौधरी, सुभाष चंद, संजय चौहान, विकास तिवारी गुरप्रीत सिंह, इंद्रेश गौड़, दीपक मिश्रा, बलराम कपूर, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *