Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

कैडूसियस कपः दून मेडिकल कॉलेज बना प्रथम उपविजेता

देहरादून। गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज ने राज्य स्तरीय इंटर-कॉलेज मेडिकल क्विज ‘कैडूसियस कप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन ग्रापिफक एरा इंस्टीटड्ढट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से किया गया था, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों ने हिस्सा लिया। दून मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिध्त्वि जसलीन कौर, नूरुज जुहा और किर्तिका चौहान की टीम ने किया। इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट चिकित्सा ज्ञान, क्लिनिकल समझ और बेहतरीन टीमवर्क का लोहा मनवाते हुए यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने विजेता छात्राओं को बधाई दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *