Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज और रिस्पना क्षेत्र का हाल

देहरादून। लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक काबिना मंत्री खजानदास ने गुरुवार को मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड और अन्य नदी नालों के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का हाल चाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगो से बातचीत कर जलस्तर बढने की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रो से सम्पर्क में रहने की अपील की। खजानदास ने मानसून काल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड़ मे रहने तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिये। उन्होंने जनमानस से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे निसंकोच सम्पर्क करें। वे जन मानस की सेवा एव समस्याओं के समाधान के लिये चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, वर्षा से हुए नुकसान, संभावित जोखिम भरे स्थानों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने को कहा। इस अवसर पर निदेशक गढ़वाल मण्डल विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, महामंत्री भाजपा अंकुर जैन सहित अनेक स्थानीय लोग साथ रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *