Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

एम्स ऋषिकेश वन हेल्थ के क्षेत्र में विकसित होगाः प्रो0 मीनू सिंह

ऋषिकेश। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार एम्स ऋषिकेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले दिन पब्लिक हेल्थ से संबंध्ति कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ग्रुप डिस्कशन के कई सत्रा भी हुए। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि एम्स में हो रहा साक्ष्य-आधारित अनुसंधन क्षेत्राीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने एम्स )षिकेश को ‘वन हेल्थ’ के क्षेत्रा में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने कहा कि चिकित्सा, पशु चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान जैसे क्षेत्रों के समन्वित प्रयासों से ही समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. सुनीला गर्ग ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध 12 सेवा पैकेजों की भूमिका को विस्तार से समझाया और कहा कि सामुदायिक भागीदारी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से ही स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधर संभव है। डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय और चिकित्सा अध्ीक्षक प्रो. बी सत्या श्री ने ‘वन हेल्थ’ की अवधरणा, समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण और वर्तमान स्वास्थ्य चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के एकीकृत दृष्टिकोण को मजबूत करना तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधरित जनस्वास्थ्य रणनीतियों को बढ़ावा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विभाग वयस्क टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अनुसंधन और जनजागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने जनस्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं जैसे रोग निगरानी, टीकाकरण, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस ;एएमआरद्ध, स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, केस स्टडी आधरित शिक्षण और समूह गतिविधियों के माध्यम से समकालीन चुनौतियों से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान डीन रिसर्च प्रो. शैलेंद्र हांडू, लेफ्रिटनेंट कर्नल गोपाल मेहरा, प्रो. संजीव मित्तल, प्रो. रविकांत सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ और एमडी-एमपीएच के छात्रा उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *