Breaking
Wed. May 13th, 2026

चिकित्सा विज्ञान के साथ स्वास्थ्य साधना को भी मजबूत कर रहा एम्सः राज्यपाल

ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ‘सेनि.’ गुरमीत सिंह ने कहा कि बुझते चिराग को फिर से प्रकाशमय करने की शक्ति केवल चिकित्सकों में ही होती है। ऐसे में हमें संकल्प लेने की आवश्यकता है कि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे। एम्स ऋषिकेश आस्था, विश्वास और जीवन रक्षा का केंद्र अहम है। एम्स ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान की है। यह संस्थान चिकित्सा सेवा के माध्यम से केवल चिकित्सा विज्ञान ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्रा में साधना को भी मजबूत कर रहा है। राज्यपाल मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के मुख्य सभागार में आयोजित ट्रांसफोर्मिंग लाइव्स थ्रो एडवांस ट्रामा केयर, आर्गन डोनेशन एंड नर्सिंग एक्सलेंस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोध्ति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश ने स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में मिसाल कायम कर नए मानक स्थापित किए हैं। खासतौर से उन्होंने हेली मेडिकल इमरजेंसी सर्विस और संस्थान की ट्रामा मेडिकल सेवाओं को राज्य के लिए वरदान बताया। राज्यपाल ने नर्सिंग पेशे को सर्वाेच्च सम्मानित पेशा बताते हुए इसे मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि नर्स में ममत्व की भावना होती हैं और वह भावनात्मक रूप से प्रत्येक रोगी की स्वास्थ्य देखभाल करना अपना पहला कर्तव्य समझती हैं। राज्यपाल ने एम्स की हेलीबोर्न एम्बुलेंस, टेलिमेडिसिन और ड्रोन मेडिकल सेवा का जिक्र करते हुए संस्थान के ट्रामा मैनेजमेंट और हेल्थ मैनेजमेंट को अग्रणी बताया। संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने जर्नी ऑफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ट्रामा टेलिमेडिसिन, नर्सिंग प्रोपफेशनल सहित संस्थान की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अभी तक 23 किडनी ट्रांसप्लांट और एक लीवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया जा चुका है। बताया कि चारधम यात्रियों की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए चिकित्सकों को विशेष तौर से प्रशिक्षित किया गया है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मिलिट्री नर्सिंग सेवा से रिटायर्ड कर्नल बीनू शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री, ट्रामा विभाग के हेड प्रो. कमर आजम, संस्थान में हेली इमरजेन्सी मेडिकल सेवा के नोडल ऑफिसर और ट्रामा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल, डीन एक्जाम प्रो. बीके बस्तिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्थान के उप निदेशक ‘प्रशासन’ ले. कर्नल गोपाल मेहरा, डीन रिसर्च प्रो. शेलेन्द्र हाण्डू, विभिन्न विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी के सदस्य, मुख्य नर्सिंग अध्किारी अनिता रानी कंसल,महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान, स्वामी आनन्द महाराज, माधव सेवा विश्राम सदन व रोटरी क्लब के सदस्यों सहित कई अन्य मौजद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *