Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

5 जून से सभी 1882 पोलिंग बूथों पर शुरू होगा विशाल पौधरोपण अभियान

देहरादून;। देहरादून में आगामी 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से एक बड़ा पौधरोपण अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान जुलाई में हरेला पर्व के अंत तक जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ चुनावों में भागीदारी का संदेश देना भी है। जिला प्रशासन ने इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ;डीईओद्ध सविन बंसल के निर्देशों पर, उप जिला निर्वाचन अध्किारी ने सभी एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अध्किारियों, विभागों और कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम का रोस्टर बनाने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अध्किारी की विशेष पहल पर, डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम को मिशन मोड में लिया जाए और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10-10 पौधे लगाए जाएं। इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ के 30» नए मतदाता, 30» बुजुर्ग, 30» महिला और 10» अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।
इस अभियान में वन, उद्यान, ग्राम पंचायत, ग्राम्य विकास, उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा, शहरी विकास सहित अन्य अनिवार्य विभाग और क्षेत्रा में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों ;एनजीओद्ध को भी शामिल किया जाएगा। बूथों पर लगाए गए पौधें की निगरानी संबंधित विद्यालय के प्रधनाचार्य और बीएलओ करेंगे। जिला निर्वाचन अध्किारी ने जोर दिया है कि लगाए गए हर पौधेकी पूरी देखभाल सुनिश्चित की जाए।
क्या आपके क्षेत्रा में भी इस तरह के पर्यावरण संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *