Breaking
Thu. Aug 13th, 2026

काँवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार के घाटों में 7000 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा, चेंजिंग रूम में मिली पेशाब भरी बोतलें

हरिद्वार। कांवड़ मेले में आस्था के सैलाब का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। मेला अवधि के 13 दिनों में चार करोड़ 80 लाख 40 हजार कांवड़िए हरकी पैड़ी समेत विभिन्न घाटों से गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के पिछले 40 साल में पहली दपफा इतनी बड़ी संख्या में शिवक्त गंगा जल लेने पहुंचे। जबकि पिछले साल 4.52 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर गए थे। शिवभक्तों की भारी भीड़ के चलते विभिन्न घाटों में 7000 हजार मीट्रिक टन कचरा भी जमा हुआ। नगर निगम की टीम लगातार सफाई में जुटी है। अभी तक 5500 मीट्रिक टन से अधिक कचरा साफ किया जा चुका है। कांवड़ियों की फैलाई अव्यवस्था की सबसे हैरानी करने वाली तस्वीरें हर की पौड़ी समेत कई अन्य घाटों में बने चेंजिंग रूम कपड़े बदलने की जगह से आईं, जिनके अंदर से पेशाब यूरिन से भरी कई बोतलें मिलीं। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कपड़े बदलने के लिए आने वाले कांवड़िए ऐसा करके गए हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़िए यहां आए और पानी की खाली बोतलों के अंदर पेशाब करके चले गए और बोतलों को यहीं छोड़ गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *