Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 24 मकान मालिकों को चालान

विकासनगर; चारधाम यात्रा की सुरक्षा और आपराध्कि घटनाओं को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस और सहसपुर थाना पुलिस ने रविवार सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान दोनों जगह 420 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 24 मकान मालिकों का कोर्ट चालान काटा। पुलिस अधिनियम में भी 16 लोगों का चालान किया गया, जबकि 15 लोगों को थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा हरबर्टपुर, विवेक विहार, राम बाग में अभियान चलाकर तीन सौ व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर 10 मकान मालिकों का एक लाख रुपये का कोर्ट चालान काटा। जबकि सात लोगों का पुलिस ऐक्ट में चालान काटकर दो हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए। सहसपुर थाना पुलिस ने खुशहालपुर, र्ध्मावाला, सभावाला, सिंहनीवाला क्षेत्रा में सत्यापन अभियान चलाकर 120 लोगों का सत्यापन किया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 14 मकान मालिकों का कुल एक लाख 40 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटने के साथ ही पुलिस ऐक्ट में आठ चालान काट कर दो हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला। इसके साथ ही 15 लोगों को थाने में जाकर पूछताछ की गई। सीओ भाष्कर लाल साह ने बताया कि चारधम यात्रा मार्ग पर बसे कस्बों में संदिग्ध लोगों की धर पकड़ और पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *