Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

कृत्रिम अंग वितरण हेतु पहले दिन 120 वृद्धजनों का चयन

देहरादून; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित वयोश्री योजना के अंतर्गत ‘आयु 60 वर्ष से अधिक’ भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर, जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से पहले चरण में 10 सितंबर को स्थान पार्षद कार्यालय निकट शिव मंदिर हर्रावाला देहरादून मे शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया। सभी चयनित 120 वृद्धजनों को आगामी 17 सितंबर को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट, सुभाष रोड देहरादून में कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 11 सितंबर को नथुआवाला में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शोविक दास, विशाल मौर्य, कुणाल कटारिया, आशुतोष दीक्षित तथा डीडीआरसी की तरफ से राजेश कुमार, उमेश ग्रोवर एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून की ओर से गंभीर सिंह रावत, गगन कुमार थापा और हर्रावाला मा0 पार्षद देवी दयाल ओडवाल ने प्रतिभाग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *