9वें अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन
विकासनगर। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में 5 से 10 मई 2026 तक आयोजित टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। छह दिनों तक चले इस रोमांचक आयोजन में देशभर के 7 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ ने द एशियन स्कूल, देहरादून को मात्र 1 विकेट से हराकर चौम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। द एशियन स्कूल उपविजेता रही।
टूर्नामेंट आँकड़ेः-
कुल मैचः 12
पारियाँः 24
रनः 2,310
विकेटः 170
शतकः 1
छक्केः 44, चौकेः 194
कैचः 39, स्टम्पिंगः 10
व्यक्तिगत पुरस्कारः-
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजः हर्षित पांडे ‘ब्डै, लऽनऊ’ दृ 14 विकेट
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजः एरिक रावत ‘द एशियन स्कूल’ दृ 209 रन
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरः वर्णित सिंह ‘द एशियन स्कूल’
सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरः अविराज सिंह ‘सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल’
उभरते खिलाड़ीः हर्षित पांडे ‘ब्डै, लखनऊ’
फेयर प्ले अवार्डः जीआरडी वर्ल्ड स्कूल, भाऊवाला
फाइनल मैन ऑफ द मैचः हर्षित पांडे
मुख्य अतिथि पीयूष वैष्णव ने कहा कि खेल अनुशासन और टीमवर्क की पाठशाला है। हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने भाईचारे और खेल भावना को बढ़ाने पर जोर दिया। खेल प्रभारी कंवलजीत सिंह धलीवाल ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की।
