Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

सीएम के सम्मुख रखे जाएंगे प्राप्त हुए सुझाव सीएम के मार्गदर्शन में 

 डीएम के मंथन से वैज्ञानिक तरीके से जन भावनाओं के अनुरूप होगा हनोल मंदिर परिसर का विस्तार

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज हनोल मंदिर में देवता के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पुजारियों, समिति के सदस्यों स्थानीय निवासियों से बैठक कर मास्टर प्लान पर विमर्श किया।

जिलाधिकारी ने हनोल मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए मास्टर प्लान में प्रस्तावित पार्किंग पार्किंग स्थल, प्रस्तावित सराय धर्मशाला आदि का निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक विषय निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुली बैठक में प्राप्त सुझाव एवं स्थानीय निवासियों, जनमानस हक हकुक धारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्लान में संशोधन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय निवासियों की संख्याओं को दूर करते हुए कहा कि हनोल मंदिर परिसर के लिए स्वीकृत समुचित धनराशि का उपयोग मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खुली बैठक में प्राप्त हुए समस्त सुझाव एवं बिंदुओं को मुख्यमंत्री के अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *