Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधनसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु 3.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर की बागेश्वर शाखा के अन्तर्गत बोड़ी धुराफाट पम्पिंग योजना में पूर्ण कार्यों के साथ-साथ पम्पों/मोटरों की रेट्रोफिटिंग के लिए ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्रयूगल पम्प सेटों की आपूर्ति और स्थापना हेतु 4.73 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के जनदीय निदेशालय हेतु कार्यालय एवं सदर मालखाने के निर्माण हेतु 7.07 करोड की ध्नराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 40 प्रतिशत की ध्नराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 से सम्बन्धित विभिन्न नवीन निर्माण कार्यों हेतु कार्यदायी संस्थाओं एवं लगभग 01 अरब, 13 करोड़ की ध्नराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ की धनराशि से टोकन राशि अनुपातिक रूप से निर्गत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्राी द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड जल संस्थान ‘कुल 03 योजनाएं लागत 9.22 करोड’ एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम कुल 17 योजनाएं लागत 8.36 करोड अर्थात कुल लागत 17.58 करोड की पेयजल/ग्रिड सोलर योजनाओं को नाबार्ड के अन्तर्गत स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *