Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

पौड़ी DM ने ली मानसून पूर्व बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक, मालन नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को दिये निर्देश

पौड़ी, ब्यूरो। कोटद्वार क्षेत्र में मालन नदी पर आगामी मानसून से पूर्व प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पौड़ी में संबंधित अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सभी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दैवीय आपदा की दृष्टि से मालन नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और इनकी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य होगी।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आपत्तियों का प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न हो, ताकि आगामी मानसून के दौरान किसी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।

बैठक में उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी (वीसी के माध्यम से), अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दुगड्डा अनिल कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *