Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 का शुभारंभ, हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: सुबोध् उनियाल

चमोली;। वन, निर्वाचन, विधयी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्राी सुबोध् उनियाल ने आज चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 के फ्रलैग-ऑफ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविध्ता, हिमालयी पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। नंदा देवी क्षेत्र विश्व की महत्वपूर्ण पारिस्थितिक ध्रोहरों में से एक है और इसके वैज्ञानिक अध्ययन से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्यजीवों, वनस्पतियों एवं पारिस्थितिक तंत्र की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने के साथ-साथ भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को मजबूत आधर प्रदान करेगा। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि अभियान से प्राप्त निष्कर्ष हिमालयी जैव विविध्ता के संरक्षण एवं प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *