Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

दून बौद्ध समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ‘से नि’ से गुरुवार को दून बौद्ध समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने समिति द्वारा शिक्षा और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का समावेश समाज के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है।

प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को अपने शिक्षण संस्थानों की गतिविधियों, सामाजिक पहलों तथा इनसे जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें समाज और शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक योगदान हेतु प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *