Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

 विवाद के बाद दो युवकों को चाकू से गोदा,हालत गंभीरदेहरादून। ऋषिकेश में दो पक्षों में मामूली बात के बाद खून संघर्ष हो गया। इस विवाद में एक पक्ष की तरफ से नाबालिग किशोर ने दो युवकों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। दोनों युवकों को ऋषिकेश के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिस वजह से दोनों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार देर रात चंद्रेश्वर नगर धोबीघाट के निकट दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले तो दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही, लेकिन बाद में बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच नाबालिग किशोर ने सब्जी काटने वाले चाकू से एक के बाद एक दो युवकों पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी ने एक युवक की छाती और दूसरे युवक के पेट में चाकू मारा है। चाकू लगने के बाद दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े थे। परिजन तत्काल दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और उनकी नाजुक हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुबा ने बताया कि घायलों की पहचान रूपेश पासवान और दीपक पासवान निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर के रूप में हुई है। दोनो की एम्स में रेफर कर दिया गया है। वहीं, ऋषिकेश कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामले में अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *