Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

लव जिहाद के बाद अब थूक जिहाद एक बड़ा मुद्दा, सीएम धामी ने बुलाई बैठक

Laxya nesw uttarakhand

बीते दिनों राजधानी देहरादून में रोटी में थूक लगाने और मसूरी से चाय में थूकने का मामला सामने आने के बाद से प्रदेश में ये मामला गरमाया हुआ है और लव जिहाद ,लैंड जिहाद के बाद अब थूक जिहाद एक नया मुद्दा बन गया है। वहीं अब थूक जिहाद मामले में सीएम धामी ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद से प्रदेश में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में सीएम धामी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी ऐसे मामलों को गंभीरता से देखें। सूत्रों की मानें तो गृह विभाग से आज इसे लेकर कोई बड़ा आदेश जारी हो सकता है। बताया जा रहा है कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए सख्त निगरानी को लेकर आदेश जारी होगा।

बता दें कि दशहरे के दिन सीएम धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड से ये ऐलान किया था कि देवभूमि में क जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद रूद्रपुर के किच्छा और चंपावत में भी सीएम धामी ने थूक जिहाद को लेकर बड़ी बात कही थी। सीएम धामी ने कहा था कि वो उत्तराखंड से लव, लैंड और थूक जिहाद का कलंक मिटाकर दम लेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *