Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

देहरादून। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी मंगलवार को परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार की उदासीनता के चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *