Breaking
Thu. Sep 24th, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी से पूछे 16 सवाल

देहरादून। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर निधना साधा। उन्होंने मंत्री से 16 सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं ने जितनी भी घोषणाएं कीं, उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतरी। बुधवार को मैसानिक लॉज बस स्टैंड के निकट एक होटल सभागार में शहर कांग्रेस के तत्वाधन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ बदलाव की लहर चल रही है और जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रास्त है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा का दौरा किया, जहां जनता में परिवर्तन की लहर है।बीते 15 वर्षों में जो भी घोषणाएं कीं गईं, वे सभी झूठी निकलीं। आज भी सिपर्फ शिलान्यास कर रहे हैं, लोकार्पण एक भी नहीं। उन्होंने सवाल किया कि मसूरी में 400 करोड़ की टनल आज तक क्यों नहीं बनी। शिफनकोर्ट में मजदूरों के लिए आवास का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था, वह आज तक क्यों नहीं बने। मसूरी के लिए घोषित 5 पार्किंग में से एक भी क्यों नहीं बनी, शटल सेवा क्यों बंद है और पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की पार्किंग कहां है। सिविल अस्पताल मसूरी में डायलिसिस और आईसीयू शुरू करने की घोषणा फाइलों में है। सेंट मेरी अस्पताल को पुनः शुरू करने की घोषणा पर अमल नहीं हुआ। एमपीजी कॉलेज में रोजगारपरक विषय शुरू नहीं हो सके।अनुज गुप्ता ने कहा कि वह जनता मांगे बदलाव अभियान शुरू कर रहे हैं और पूरी विधानसभा में घर-घर जाकर भ्रष्टाचार और घोषणाओं की पोल खोलेंगे। इस दौरान उन्होंने 16 सवालों वाला एक पोस्टर भी लॉन्च किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि किच्छा नगर पालिका चुनाव में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को थप्पड़ मारने की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से ऐसे कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *