Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

राहुल गांधी पर मुकदमों के विरोध में कांग्रेस का देहरादून कूच

हरिद्वार;  राहुल गांधी पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों तथा राज्य सरकार के भूमि शुद्धीकरण अभियान के विरोध में को हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून कूच किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर राजनीतिक द्वेष की भावना से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने भूमि शुद्धीकरण अभियान को भी आम लोगों के हितों के विपरीत बताते हुए इसकी निष्पक्ष समीक्षा की मांग उठाई। देहरादून रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधन, लोकतंत्रा और जनता के अध्किारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। नेताओं ने प्रदेश सरकार से राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति बंद करने और जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, ममता सिंह, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अकरम अंसारी, राजीव भार्गव, मोहित, प्रदीप कुमार,यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव उत्कर्ष वालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *