विकासनगर। कार्य बहिष्कार के बाद मंगलवार को चकराता छावनी बाजार में आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चकराता के मुख्य बाजार कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके आशिशा, बानो, रेखा राणा,अंजू, सरिता निशा, नीता, बबीता, कला, बबली, सविता भूमो, रोशनी, सुनीता, रीता, वर्षा आदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
